प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में की गई।
बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से रांची आने वाली एक बस में जाली नोट की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खड़ी बस से एक बक्से को बरामद किया गया, जिसमें भारी मात्रा में जाली नोट पाए गए।
बरामद नोटों की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जाली नोटों की खेप कहां से लाई जा रही थी और किसे सौंपे जाने वाले थे। जली नोट बरामदगी मामले न एसएसपी चंदन सिन्हा ने 23 अगस्त को बताया कि रांची पुलिस जाली नोट के गिरोहों पर लगातार नजर बनाए हुए है और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल अपराधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
![]()













Leave a Reply