एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में जगह जगह राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। इसी क्रम में रांची जिला उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।
डीसी आवास पर झंडोत्तोलन के अवसर पर उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल दंडाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, उप समाहर्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, आदि।
ट्रेजरी ऑफिसर सारिका भगत, भू-अर्जन पदाधिकारी के. के. राजहंस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन सहित सभी अधिकारी/पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।इसके अवसर पर रांची डीसी भजंत्री ने रांची जिलावासियों एवं सभी अधिकारी/ पदाधिकारी/ कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।
![]()













Leave a Reply