Advertisement

रांची नगर निगम चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा रांची सिटीजन फोरम-निराला

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची सिटीजन फोरम आगामी नगर निकाय (रांची नगर निगम) चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जा रहा है। उक्त जानकारी फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने 6 दिसंबर को दी।

निराला ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर रांची के सभी 53 वार्ड से प्रत्याशी फोरम को अपना-अपना नाम उपलब्ध करवा रहे है, जिस पर समीक्षा और भविष्य की कार्य योजना निर्माण हेतु 6 दिसंबर को केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक की गयी। बैठक में फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव विवेक कुमार, सुशील शर्मा, शाहिद आलम, संतोष मृदुला, राजकुमार, अमरनाथ चौबे उपस्थित थे।

बैठक के पश्चात कहा गया कि जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की सूची उपलब्ध करायी जाएगी, क्योंकि जब तक फोरम के साथी व्यवस्था में शामिल नहीं होंगे, तब तक व्यवस्था परिवर्तन की बात नहीं की जा सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *