Advertisement

वार्ड क्रमांक 17 में रांची सिटीजन फोरम की बैठक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे झारखंड की राजधानी रांची के वार्ड 17 का आरजी स्ट्रीट, थड़पखना। यहां रेगुलर फागिंग और कचरा उठाव नहीं होता है। न ही नगर निगम ने यहां एक भी डस्टबिन लगाया है। उक्त बाते सिटीजन फोरम रांची के अध्यक्ष दीपेश निराला ने 26 मई को कही।

जानकारी के अनुसार रांची सिटीजन फोरम की बैठक 26 मई को वार्ड 17 के आरजी स्ट्रीट थड़पखना में आयोजित किया गया। अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने की। बैठक में उपस्थित जनों ने बताया कि वार्ड 17 का अधिकतर क्षेत्र गुदड़ी कर्बला चौक का क्षेत्र है। छोटे क्षेत्र के कारण इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो रहा है। जरूरत है इस क्षेत्र को वार्ड 18 में मिलाने की, क्योंकि ना तो यहां रेगुलर फागिंग की जाती है, और ना ही रेगुलर कचरा का उठाव होता है।

यहां तक कि इस क्षेत्र में रांची नगर निगम ने एक डस्टबिन तक नहीं लगाया है। स्थानीय रहिवासी एक व्यक्ति के घर के सामने सारा कचरा फेंक रहे हैं, जिससे दुर्गंध के कारण उनका वहां रहना दुभर हो गया है। इसलिए अगले परिसीमन में इस क्षेत्र को वार्ड 18 में सम्मिलित करने की मांग यहां के रहिवासियों ने की है।

बैठक में फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम, विवेक कुमार महारथी, संतोष मृदुला, राजकुमार, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी, वार्ड 17 के अंकित अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सुमित कुमार मित्रा, विनीत अग्रवाल, अक्षमा कुमारी, सौरभ बोस आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव शाहिद आलम ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *