Advertisement

कायस्थ पाठशाला में रांची सिटीजन फोरम की बैठक संपन्न

फोरम आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर करेगा पौधारोपण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सिटीजन फोरम रांची की एक बैठक फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में 2 जून को कायस्थ पाठशाला हरमू में आयोजित किया गया।

बैठक में रांची नगर निगम के 53 वार्ड क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ वर्तमान समय में जिस प्रकार गर्मी का प्रकोप बढ़ा है, उसको देखते हुए आगामी 5 जून को सुबह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरमू हाउसिंग कॉलोनी कार्तिक उरांव चौक के पश्चिम स्थित छठ घाट पार्क में पौधारोपण कर रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को प्लांटेशन हेतु प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि वृक्षारोपण से भविष्य में पढ़नेवाली भीषण गर्मी से आम रहिवासियों को निजात मिल सकेगा। साथ हीं रांची का पुराना मौसम को वापस लाया जा सकेगा।

उक्त बैठक में फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, सचिव सुशील क्रांतिकारी, कोषाध्यक्ष विनोद बेगवानी सहित सदस्य मीरा अग्रवाल, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, अशोक शर्मा, एस. एस. गुप्ता, प्रेम कुमार, कमलेश्वर प्रसाद, अमित कुमार भगत आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *