Advertisement

रामनवमी अखाड़ाधारी व् होटल संचालक बुधन वर्मा का निधन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर पानी टंकी के निकट रहने वाले बुधन वर्मा का इलाज के क्रम में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे।

उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्र के मजदूर नेता अजय कुमार सिंह ने 3 जनवरी को बताया कि दिवंगत बुधन वर्मा रामनवमी पूजा के अखाड़ा धारी थे। लगातार 35 वर्षों से अपने नेतृत्व में रामनवमी का झंडा का नेतृत्व करते रहे थे। वे कथारा चार नंबर पानी टंकी के निकट होटल का संचालन कर अपने परिवार जनों का जीविका चलाते थे। व्यवहार के धनी हंसमुख स्वभाव व्यक्तित्व इनकी पहचान थी।

ज्ञात हो कि दिवंगत वर्मा की पत्नी आशा देवी वर्तमान में वार्ड सदस्य है। साथ ही बोकारो जिला महिला कांग्रेस की महासचिव है। वर्मा अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र, पुत्रवधू छोड़ गए।

उनके निधन पर समाजसेवी सह श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, कथारा चार नंबर मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, तपेश्वर चौहान, देवेंद्र यादव, संतोष सिंन्हा, उमेश चौहान, मुकेश गिरी, अशोक चौहान, संतोष राम गोड़, लक्की सिंह, रवि कुमार, अंकित कुमार, सिकंदर कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *