गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह शस्त्र कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैशाली के जिलाधिकारी (डीएम), विधायक सहित दर्जनों गणमान्य व् हजारों रामभक्त श्रद्धालू गण शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के पावन धरती पर श्रीरामनवमी पर्व भव्य तरीके से मनाया गया। विभिन्न जगहों से आये शोभा यात्रा जो हाजीपुर के रामचौड़ा स्थित मंदिर जा रहे थे, उन सभी शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को राजेन्द्र चौक पर नगर परिषद हाजीपुर की सभापति संगीता कुमारी और विधायक अवधेश सिंह द्वारा स्वागत किया गया। राजेन्द्र चौक पर शोभा यात्रा पर सभापति और विधायक अवधेश सिंह ने फूल बरसाए।

राजेन्द्र चौक पर शाम तीन बजे से दर्जनों बेंड बाजो के साथ शोभा यात्रा आने लगे, जो रात आठ बजे तक आते रहे। सभी को मंच पर बुला कर सम्मानित किया गया। यहां मंच पर वैशाली के डीएम यशपाल मीणा और एसपी को रामनवमी पर्व पर अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उन्हें सभापति और विधायक द्वारा अंगवस्त्र देकर समानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभापति संगीता कुमारी ने कहा कि रामनवमी में रामभक्तों का हाजीपुर की धरती पर इतना उत्साह पहली बार देख रहे है।
कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस शोभा यात्रा में शामिल है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबके दिल मे बसते है। आज उनका दिन है, हम सभी काफी उत्साह से ये पर्व मना रहे है। पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। हाजीपुर सदर विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि आज का दिन विशेष है। आज पूरा शहर राम मय हो गया है। वे शोभायात्रा में शामिल सभी रामभक्तों को धन्यवाद देते है। सभी झांकी और शोभायात्रा में शामिल रामभक्तो ने भगवान राम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में डीएम मीणा, एसपी, सदर एसडीओ, सदर एसडीपीओ, नगर थानाध्यक्ष, नप कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, प्रखंड उप प्रमुख नंदकिशोर सिंह, समाजसेवी रामु कुमार सहनी, अरविंद कौशल समेत दर्जनों गणमान्य शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply