Advertisement

दसवें राज्यपाल बने रमेश बैस,मुख्य न्यायाधीश ने राजभवन में दिलाई शपथ

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand)  केेे दसवें राज्यपाल के रूप में रमेश बैस ने 14 जुलाई की दोपहर में शपथ लिया। राजभवन में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल के शपथ ग्रहण के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (C.M Hemant soren)  समेत तमाम गणमान्य मंत्री, अधिकारीगण शामिल रहे। शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुके देकर राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड में उनके कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दिए।

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा हाल में झारखंड के साथ-साथ देश के कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई थी। उस दौरान रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

उन्होंने पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह नए राज्यपाल पद की शपथ लिए। पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू छह साल से अधिक समय तक झारखंड की राज्यपाल रही थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *