Advertisement

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधायक द्वारा रामचरित मानस पाठ व् भंडारा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक के सौजन्य से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में 15 हजार से अधिक जनों ने स्वादिष्ट प्रसाद का आनंद लिया। यहां रात्रि में जगराता का भी आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के स्टाफ क्वार्टर ढोरी स्थित आवासीय परिसर में बेरमो विधायक अनुप सिंह द्वारा श्रीराम जन्मभूमी अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। विधायक ने यहां पूजा-अर्चना कर माथा टेका एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनाये रखने को लेकर भगवान से मंगल कामना की।

आयोजित राम चरित मानस पाठ के अवसर पर वयोवृद्ध कांग्रेसी गिरजा शंकर पांडेय, श्रमिक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अजय कुमार सिंह, फुसरो नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनियां, पूर्व चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता, महिला नेत्री पम्मी सिंह उर्फ खुशबू सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश तिवारी, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार, पप्पू शर्मा, कन्हैया कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य शामिल होकर राम चरित मानस पाठ का श्रवण किया।

इस अवसर पर विधायक द्वारा यहां भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। जबकि रात्रि में यहां माता जगराता का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय भजन व् गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *