रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार चौक स्थित राम मंदिर परिसर में बीते 25 मई से विधिवत रामचरित मानस महायज्ञ शुरू हों गया।
रामचरित मानस महायज्ञ के प्रथम दिन यज्ञ मंडप के प्रवेश द्वार व अनुष्ठान की शुरुआत गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान के उपदेशों से कर्मयोगी बनने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां दूर भागती है।
इससे पूर्व बीते 24 मई की देर रात धनबाद से आई जागरण टीम ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सूरज भूषण शर्मा, कृष्ण मोहन चौबे, परमेश्वर नायक, रंजीत कुमार जयसवाल, विपिन भूषण शर्मा, सिकंदर, मिथिलेश जयसवाल, निरंजन प्रजापति, अखिल चौबे, सूरज जयसवाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, आदि।
रमेश चौबे, विशेश्वर गोस्वामी, रामसय हांसदा, शैलेंद्र भूषण चौबे, समीर गोस्वामी, दुर्गा प्रजापति, उमेश कपरदार, कैलाश प्रजापति, हरेंद्र महतो, द्वारिका महतो, विकास पांडेय, राजेश चौबे, धीरेन प्रजापति आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply