Advertisement

सेवानिवृति पर रामाकांत का यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय में बीते 17 फरवरी की देर संध्या विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यूनियन के सेल रिफेक्टरी यूनिट बोकारो के अध्यक्ष सेवानिवृत रामाकांत राम को विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर नाइन मे बीते माह 31 जनवरी को सेवानिवृत हुए रामाकांत राम जो जय झारखंड मजदूर समाज सेल रिफेक्टरी यूनिट बोकारो युनिट के अध्यक्ष भी हैं को युनिट के कर्मचारीयों ने विदाई समारोह कर उन्हे अंग वस्र और फूल माला पहनाकर उनके सुखद भविष्य की कामना की तथा उनके सेवा काल में युनिट में कार्यरत कर्मचारीयों एवं ठेका कर्मियों के लिए लगातार संघर्षरत रहने और न्याय दिलाने की भूमिका को याद किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी मजदूर साथियो के साथ युनियन के महामंत्री बी. के. चौधरी ने उन्हे आगे भी मार्गदर्शन करते रहने का अनुरोध किया, जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया। विदाई समारोह में मुख्य रूप से महामंत्री बी. के. चौधरी के साथ संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, आर. बी. चौधरी, दिनेश प्रसाद, आभा देबी, मिलन श्रीवास्तव, बिनोद कुमार, मोहम्मद शर्फुदीन, श्याम कुमार ओझा, अभिमन्यु मांझी इत्यादी दर्जनो एसआरयू के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *