प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) धनबाद महानगर द्वारा 5 जुलाई को जिला के हद में सिजुआ स्टेडियम सभागार में पुर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 79वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।
पार्टी धनबाद महानगर अध्यक्ष रामनंदन पासवान की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह कार्यक्रम का संचालन कतरास नगर अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव हरिराम पासवान ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामनंदन पासवान ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने भारत रत्न रामविलास पासवान चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान एक ऐसे महापुरुष थे जिनकी जितनी भी वर्णन की जाए कम ही होगा। कहा कि वर्ष 1986 में 16 झोड़ा कोयला फेंको और नौकरी को यह अद्भुत वैकेंसी था। बहुतो को तब विश्वास ही नहीं होता था कि नौकरी होगा।
जो विश्वास किया उन्हें नौकरी मिली। जो नहीं विश्वास की वह आज भी बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल में एक 28 धारा कानून था जिसे दिवंगत रामविलास पासवान ने बागड़ी की फुटबॉल ग्राउंड में मजदूरों की मांग पर कहा था कि आज से 28 धारा को उन्होंने समाप्त कर दिया है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। तब मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गयी। कहा कि कोयला मजदूरों को काला पानी की सजा से राहत देने का काम दिवंगत पुर्व मंत्री ने ही किया है।
उन्होंने कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भारत के संसद भवन में फोटो लगवाने का काम। उन्होंने मंडल कमीशन हो या स्वर्ण का 10 प्रतिशत आरक्षण हो, सिंदरी खाद कारखाना, हाजीपुर में रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय हो, हाजीपुर स्टेशन का जीर्णोद्धार हो, गरीबों को 5 किलो अनाज मिल रहा हो, यह सब रामविलास पासवान का ही देन है। उन्हीं के सपने को पूरा करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हृदय सम्राट भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगे बढ़ा रहे हैं।

वे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मांग करते है कि जिस तरह से बिहार में बिहार फस्ट बिहारी फस्ट विजन डॉक्युमेंट लेकर चल रहे हैं। इसी तरह से झारखंड फस्ट झारखंडी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट लेकर चलने की आवश्यकता है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान भी स्वर्गीय रामविलास के सपनों को पूरा करने के लिए पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए घूम-घूम कर काफी मेहनत कर रहे हैं। वे जमुई के सांसद सह झारखंड के प्रभारी अरुण भारतीय से भी मांग करते है कि जिस तरह से बिहार में संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, झारखंड को भी सींचने की आवश्यकता है।
स्वर्गीय राम वनवास पासवान जयंती समारोह में अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुद्रिका पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, प्रदेश सचिव राम सेवक पासवान, राष्ट्रीय सचिव लेबर सेल, धनबाद जिला महानगर के वरिय उपाध्यक्ष नागेश्वर पासवान, महासचिव हरे राम पासवान, नगर अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, वार्ड अध्यक्ष रवि कुमार, सौरभ कुमार, पप्पू पासवान, सूरज कुमार पासवान, सचिन, समरजीत चंद्र पासवान, संगठन मंत्री दिनेश पासवान, मुक्तेश्वर पासवान, संतोष पासवान, राजेंद्र चौहान, रणजीत सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply