Advertisement

खाली जमीन पर बने अवैध झुगी-झोपड़ी हटाने को ले निकाली गई रैली

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में नव युवक विस्थापित संघ बांध प्रमंडल द्वारा तेनुघाट में पड़े खाली जमीन पर बने अवैध झुगी-झोपड़ी को हटाने हेतु एक रैली निकली गई। जिसमें विस्थापित जिन्दाबाद आदि के नारे के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुँच कर अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर इसकी जानकारी दी।

बताया जाता है कि जानकारी के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा स्वयं अवैध कब्जे वाले स्थान पहुँच कर अपने गार्ड से झोपड़ी खाली करवाया। साथ हीं कहा कि यदि कोई अवैध कब्ज़ा करता हैं तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं विस्थापित संघ के उपाध्यक्ष लाला यादव ने बताया की वे सभी डैम विस्थापित हैं और उनके पास खेती के लिये जमीन भी नहीं है। सरकार द्वारा कोई जीवकाउपार्जन के लिये रोजगार भी नहीं दिया जा रहा हैं।

वे मांग करते हैं कि तेनुघाट में जो खाली पड़ी जमीन हैं उसपर विस्थापितों को झुगी-झोपड़ी लगाकर रोजगार करने दिया जाये। मौके पर जेएलकेएम के बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री भुनेश्वर महतो, दशरथ महतो, महेश नायक, राम कृष्ण यादव, सूरज कुमार यादव, लूटन महतो, शंकर साव, दिलीप करमाली, आनन्द यादव, योगेश यादव सहित दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *