ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नशा एक सामाजिक बुराई है जो इंसान के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत इंसान को आत्म- नियंत्रण से दूर कर देती है और उसे विनाश की ओर ले जाती है।
नशा के दुष्प्रभाव के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए बोकारो जिला के हद में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के छात्र-छात्राओं द्वारा 29 नवंबर को एक रैली का आयोजन किया गया। रैली बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहिवासियों को नशा से दुर रहने की गयी। रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा खुद को जगा दे, नशा को भगा दे, जीवन की ये है पुकार, नशा से रहो हमेशा होशियार आदि नारा लगाया गया।
इस तरह नशा छोड़ने को लेकर बच्चों ने कई नारा लगाया, जिसे रहिववासी देखते नज़र आए। बताया जाता है कि रैली जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट से छोटा चौक तेनुघाट होते बड़ा चौक तेनुघाट और बेरमो अनुमंडल कार्यालय से पुनः वापस विद्यालय पहुंची। रैली पीजीटी इकोनॉमिक्स राजीव रंजन एवं स्टाफ नर्स पूनम लकड़ा के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं अन्य शिक्षक अशोक कुमार सिंह, रवि राय, राजीव रंजन, भागीरथ सिंह चौहान, सुप्रकाश दास, शिवम निषाद, अवन्तिका त्रिपाठी, आदित्य नारायण, सिंधु सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply