Advertisement

अनुमंडलीय अस्पताल में जन-जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत 30 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारीयों ने इस रैली के माध्यम से आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत लाभ लेने के लिए रहिवासियों को प्रेरित किया, तथा योजना के लाभ बताएं।

रैली फुसरो स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर नवीला बारला के नेतृत्व में निकाली गई। जो बेरमो ब्लॉक से बेरमो थाना होते हुए मुख्य सड़क से होकर पुनः अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर रैली का समापन किया गया। रैली में अस्पताल के चिकित्सक एवं सभी कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *