Advertisement

नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल (मकतब) में निकाली गयी रैली

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। नशा मुक्ति अभियान को लेकर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 26 जून को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुस्लिम टोला में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (मकतब) में नशा मुक्ति रैली निकाली गयी। रैली में शामिल स्कूली बच्चे-बच्चियां नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगा रहे थे।

जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंगवाली के शिक्षकों के नेतृत्व में नशा मुक्ति को लेकर पोषक क्षेत्र में रैली निकाली गई। यहां प्रधानाध्यापक मो. हैदर अली, सहायक शिक्षिका जमीला खातून के नेतृत्व में बच्चे विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती हाथ में लिए थे और विभिन मादक पदार्थों, जैसे खैनी, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, हेरोइन, गांजा, भांग, शराब आदि का सेवन न करने संबंधी नारे लगा रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *