Advertisement

मॉर्डन स्कूल की छात्रा आरोही की मौत को लेकर रैली व् धरना का आयोजन

दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित रहिवासियों द्वारा रैली व् धरना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बहुचर्चित पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया की छात्रा आरोही रानी की मौत के मामले को लेकर 25 जुलाई को तेनुघाट में समाज के प्रबुद्ध जनों व् रहिवासियों द्वारा जुलूस व् धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट बस स्टैंड से अनुमंडल कार्यालय तक हाथ में तख्ती लिए और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते और न्याय की गुहार मांगते सैकड़ो आम व् खास अपना समर्थन देते पहुंचे। उसके बाद रैली में शामिल तमाम जन अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। धरना में मृतका के पिता और माता को न्याय दिलाने के लिए उनके समर्थन में तेनुघाट के अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि, सामाज सेवी, व्यवसायी वर्ग और आम नागरिक भी सड़क पर उतरे। वहीं व्यवसायी वर्ग ने स्वत: अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।

धरना के अवसर पर अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि इंसाफ के लिए इस लड़ाई में हम सभी साथ हैं और अधिवक्ता संघ का भी समर्थन मिलेगा। अधिवक्ता संघ बेरमो के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण डे ने कहा की अधिवक्ता संघ भी इस न्याय में पीड़िता के साथ हैं और इस लड़ाई को अधिवक्ता संघ पीड़ित को न्याय दिलाने में लड़ाई लड़ेगी। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक ने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ पीड़िता की नहीं है। इसे अब पूरा सामाज लड़ेगा और न्याय दिलाकर रहेगा। जिला परिषद सदस्य माला कुमारी ने कहा कि इस मामले को जिला परिषद की बैठक में रखेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी।

निकाली गई रैली में न्याय दो या जेल दो, आरोही रानी के हत्यारों को फांसी दो जैसे तख्तियों को लेकर जुलूस निकाली गयी थी। वहीं पुलिस प्रशासन हाय हाय, अनुमंडल पदाधिकारी हाय हाय जैसे नारे लगाए जा रहे थे। दोपहर में पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल बृज मोहन लाल दास एवं एनसीसी शिक्षक चंदन सिंह का पुतला दहन किया गया। उसके बाद आंदोलनकारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन पर बैठे आम व् खास जनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वे धरना प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे।

वहीं इस दौरान मृतका छात्र आरोही के साथ ही साथ मनन श्रेष्ठ के साथ हुए हादसे को लेकर भी न्याय दिलाने को लेकर भी नारा लगाया और न्याय दिलाने की मांग की गयी।
रैली एवं धरना प्रदर्शन में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, महासचिव वकील प्रसाद महतो, वरीय अधिवक्ता सत्यनारायण डे उर्फ मंटू बाबू, रमेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ निशु, बिनोद कुमार गुप्ता, बैद्यनाथ शर्मा, रतन कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार, प्रह्लाद महतो, उज्ज्वल मुखर्जी, सुनील कुमार, आनंद कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार मिश्रा, रोहित पराशर, अनिल कुमार राजू, रविन्द्र नाथ बोस, डी एन तिवारी, नरेश चन्द्र ठाकुर, राकेश कुमार, संतोष कटरियार, चंद्रशेखर प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, गोपालजी विश्वनाथन, मिथुन आदि।

चंद्रवंशी, अजीत कुमार पांडेय, सुजीत कुमार, सेवा गंझू, दुलार यादव, घनश्याम यादव, शालिग्राम प्रसाद, रॉकी जयसवाल, चंदन कुमार, पंकज पाठक, गोलू कुमार, चंदू विश्वकर्मा, शिव दयाल प्रसाद, मुकेश जयसवाल, पंकज सिंह, जगदेव गुप्ता, दीपक कुमार सिन्हा, मक्खन कुमार, शैलेश कुमार, मिक्की विश्वनाथन, मन्नू ठाकुर, शशि कुमार मिश्रा, सतीश कुमार, राजेश कुमार, मनोज गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार, शेट्टी यादव सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *