एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलाचंल के फुसरो, करगली, ढोरी, चन्द्रपुरा, दुग्धा, जैनामोड, तुपकाडीह, सुभाष नगर, जवाहर नगर, मकोली इत्यादि स्थानों मे भाई बहन का पवित्र स्नेह भरा रिश्तों का त्योहार रक्षाबंधन 12 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहरी क्षेत्रवार लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी रक्षा बंधन को लेकर विशेष उमंग रही।

ज्ञात हो कि, 12 अगस्त को सुबह पहर ही राखी बांधने के समय काल होने की वजह से अधिकांशत रहिवासी सुबह पहर ही राखी बांधी। भाई बहनों में रक्षा बंधन त्योहार को लेकर विशेष उमंग रहा। बहनों ने अपने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधकर मिठाइयां खिलायी तथा उनकी दीर्घायु की कामना की।

वहीं भाईयों ने अपनी बहन को उपहार देते हुए रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में रहा। रक्षा बंधन को लेकर मुस्लिम समुदाय में भी उत्साह रहा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के भाइयों ने भी राखी बनवाने के लिए पीछे नहीं रहे। कांग्रेस नेता सलीम जावेद उर्फ मोती ने नप के वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद रश्मि सिंह से राखी बंधवाई।
![]()












Leave a Reply