Advertisement

रक्षा गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बारकट्ठा की बेटी रक्षा गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो कराटे प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाकर स्वर्ण पदक जीता है। रक्षा के इस कामयाबी पर पुरे हजारीबाग वासियों को गर्व है।

गोल्ड मेडल जीत कर विष्णुगढ़ अपने चाचा प्रदीप कुमार के घर जाने के क्रम में 14 सितंबर को स्थानीय दुर्गा मंदिर में जिला परिषद शेख़ तैयब द्वारा रक्षा का स्वागत किया गया। साथ हीं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ज्ञात हो कि, रक्षा ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने माता पिता के नाम के साथ पुरे देश और झारखंड का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर पुरे विष्णुगढ़ प्रखंड के जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। रक्षा गोस्वामी मुल रूप से झारखंड के हजारीबाग बरकट्ठा की रहने वाली है। बता दे कि, इस बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो कराटे प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाकर स्वर्ण पदक जीता और देश का नाम रोशन किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *