Advertisement

यूनियन कार्यालय में राकोमयू की दूसरी स्थापना दिवस मनी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने 27 मार्च को केक काटकर यूनियन का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

जानकारी के अनुसार कथारा चार नंबर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय सचिव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कथारा क्षेत्र में यूनियन पहले से मजबूत हुई है। संगठन को मजबूत करने के लिए मजदूर साथियों को संगठन से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता काफी लगन के साथ संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ता समाज व देश के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राकोमयू में नए चेहरे को जोड़ने का काम किया जाएगा। कोयला मजदूर हीं देश को आगे ले जा सकते हैं।

अध्यक्ष सिंह ने कहा कि इस बार सदस्यता अभियान में मजदूर साथियों को अधिक-से-अधिक जोड़ने पर बल दिया जाएगा।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सहायक सचिव वेद ब्यास चौबे, इस्लाम अंसारी, उत्तम तांती, सी एस प्रसाद, विजय यादव, तुलसी, देवासीष आस, संतोष सिन्हा, कपिल देव यादव, कैलाश राम, नरेश रविदास, हरिहर नोनिया, श्याम सुन्दर, रवि कुमार, आदि।

जय प्रकाश पंडित, अजय कुमार सिन्हा, सुरेश राम, सूर्य कांत त्रिपाठी, सविज अंसारी, बिंदु चंद्र हेंब्रम, प्रमोद यादव, शशि कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा, पंच राम, विजय नायक, रंजीत सिंह, संजय गिरी, गोपाल रजवार, रामजी प्रसाद, अनंत कुमार, सुरेश महतो, जगदेव सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *