Advertisement

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत को लेकर राकोमयू की मूनीडीह में बैठक

एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत दर्ज कराने हेतु 25 अप्रैल को बैठक का आयोजन किया गया।

धनबाद जिला के हद में मूनीडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कार्यालय पश्चिमी झरिया क्षेत्र में आयोजित बैठक महुदा ग्रुप की सचिव संगीता तिवारी के अध्यक्षता में की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष पी एन तिवारी ने कहा कि झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह जो मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे उनकी पुत्रवधू धनबाद लोकसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी बनाई गई है।

हम सभी का कर्तव्य है कि राकोमयू और राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष अनूप सिंह की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह को विजयी बनाकर दिल्ली भेजने का काम हमलोग करेंगे। उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा आज विकास के मामले में काफी पीछे है।

न यहां कोई अच्छा मेडिकल सुविधा, ना ही हवाई अड्डा और ना ही कोई नई ट्रेन की व्यवस्था पूर्व सांसद ने किया है। हम सभी को विश्वास है कि अनुपमा सिंह की जीत से इन सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द निपटारा कर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर महुदा ग्रुप के उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताना हमारा फर्ज बनता है। इसलिए हम सभी को मिलकर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है। मो. निजामुद्दीन ने कहा कि आज की वर्तमान स्थिति में नेता से लेकर जनता तक भय के माहौल में जी रहे हैं।

कब हमारे यहां छापा पड़ जाएगा, कब ईडी हमें गिरफ्तार कर लेगी। इस तरह के झुठी और तानाशाह रवैया से बचने तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें कांग्रेस के हाथों को मजबूत कर देश को बचाना है।

बैठक को मुनिडीह के अध्यक्ष विद्यासागर राय, सुचिन सिंह, उपेन्द्र महतो, विकास कुमार आदि ने संबोधित करते हुए धनबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *