फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी (Jaridih block congress committee) केेेे द्वारा 20 अगस्त को बोकारो जिला के हद में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय तेतरियाडीह में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का 77वाँ जन्म दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्व गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदानों को याद किया।
इस अवसर पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व गांधी देश का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उपकरणों के क्षेत्र में ऐतिहासिक क्रांति लाने का काम किया।
देश इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के क्षेत्र में अब्बल होकर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हुआ। युवाओं को रोजगार देने के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण योजनाओं को देश में लागू करने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक बड़ी साजिश के तहत उनकी हत्या कराया गया। जिससे विकास की गति थम गई।
जयंती के अवसर पर भारी संख्या में प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल थे। जिसमें मुख्य रूप से बिनोद कुमार महतो, राजेश कुमार सिंह, नवीन कुमार मिश्रा, अविनाश माधव, निरंजन मिश्रा, रितेश मिश्रा, अमर मिश्रा, सहकारिता जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष निवास कुमार बरनबाल आदि उपस्थित थे।
208 total views, 1 views today