Advertisement

यूनियन कार्यालय में मनाई गई राजीव गांधी की 78वी जन्म जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी 05 नंबर धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन प्रधान कार्यालय के प्रांगण में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सुशोभित स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वीं जन्म जयंती मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व प्रखंड प्रभारी आबिद हुसैन ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति की अलख जगाई।

उन्होंने दिलों की दूरियां खत्म करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अविष्कार किया। पंचायती राज व्यवस्था से लेकर नौजवानों को मतदान का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और दूरसंचार में जो क्रांति स्व.राजीव गांधी ने लाई, उसकी प्रासंगिकता आज भी बरकरार है। आज देश जिस स्थिति से गुजर रही है। ऐसे में आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस ही इस देश को चला सकती है।

कांग्रेस हमेशा जनता के बीच खड़ा रही है। जनता के सवालों का ज़बाब दे सकती है। सवालों से भाग नहीं सकती है। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि देश को बचाने में कांग्रेस (Congress) का साथ दें।

मौके पर उपरोक्त के अलावा फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद आनंद राम, संतोष सिंह, साधु बाउरी, प्रदीप महतो, रामाशीष प्रसाद सिंह, रिंकू कुमार निषाद, रौशन सिंह सहित कई सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *