Advertisement

राजगंज की केयर फॉर सोसाइटी ने ज़रूरतमंदो संग मनाया दीवाली

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में राजगंज स्थित युवकों की संस्था केयर फॉर सोसाइटी ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में 31 अक्टूबर को रहिवासियों के साथ दिवाली पर्व मनाया।

जानकारी के अनुसार केयर फॉर सोसाइटी के युवाओं ने राजगंज क्षेत्र के गरीबडीह बस्ती, गंगापुर, राजा बांस पहाड़ में ज़रूरतमंद महिलाओं तथा बच्चों के बीच जाकर दीवाली मनाया। इस दौरान युवाओं द्वारा पटाखे, दीया, मोमबत्ती, मिठाई तथा अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था ने ग्रामीण रहिवासियों से आग्रह किया कि आप भी अपनी खुशियाँ ज़रूरतमंदो संग मिलकर मनाए।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आलोक गौतम ने सभी दानदाताओं का आभार जताया और कहा कि दानदाताओं के बिना यह नेक कार्य संभव नहीं था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत महतो, हिरा कुमार, मधु कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *