फेडरेशन सचिव का राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन द्वारा भव्य स्वागत
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिंद मजदूर खदान फेडरेशन का राष्ट्रीय सचिव बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वाटर रहिवासी राजेश सिंह को बनाया गया है। उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से क्षेत्र के मजदूरों में हर्ष व्याप्त है।
हिंद मजदूर खदान फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव बनने पर राजेश सिंह को 26 जुलाई को सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के पदाधिकारीगण और उनके समर्थकों ने उन्हें बुके देकर और शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सिंह ने कहा कि हिंद मजदूर खदान फेडरेशन एक महत्वपूर्ण संगठन है जो कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर अधिकार दिलाता है। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे काम करेंगे। आरकेएमयू ढोरी क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह ने कहा कि राजेश कुमार सिंह वर्तमान में जेबीसीआईआई सदस्य और राकोमयू के महामंत्री भी है।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन के सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और हमें विश्वास है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कहा कि सिंह के मार्गदर्शन में, खदान मजदूरों के हित और अधिकारों की रक्षा होगी। मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना और उनका समाधान भी करना होगा।
स्वागत करने वालो में शरद कुमार, रविंद्र साहनी, पंकज कुमार, राजू रविदास, बसंती देवी, त्रिवेणी देवी, किरण देवी, सुरेश महतो, अभिजीत बाउरी, अभिषेक शर्मा, रवि साहनी, शंकर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, आलोक कुमार, रीना कुमारी, प्रतिभा कोसले, गायत्री देवी, धर्म कुमार, रामेश्वर कुमार, जसवीर सिंह, सुमिती देवी, उमाशंकर, अजय सिंह, संतोष मेंगरा, राजीव प्रधान, अंजली कुमारी, नंदी कुमारी, अनिल मोदी, परदेसी मुंडा, महेश मुंडा, राजेंद्र सिंह, महेश सिंह, पवन मिश्रा, सत्येंद्र चौहान, नंदन चौहान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply