एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक पुज्य प्रकाश द्वारा बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी प्रभारी जितेश कुमार को लाईन हाजिर कर दिया गया। उनके स्थान पर राजेश प्रजापति को कथारा ओपी प्रभारी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को नये ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने योगदान दिया। प्रजापति इससे पूर्व बोकारो जिला के हद में दुग्दा थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर तैनात थे।
कथारा ओपी का प्रभार लेने के बाद प्रजापति ने पत्रकारों से भेंट में कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ हीं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना और क्षेत्र में अमन शांति स्थापित करना उनका प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि जनता में पुलिस का मैत्री भाव पैदा कर क्षेत्र में बेहतर और भय मुक्त वातावरण तैयार करना हैं। उन्होंने क्षेत्र के रहिवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे दुग्दा थाना में पदस्थापित थे।
![]()













Leave a Reply