एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग कैंटीन नंबर एक रेस्ट रूम मे 8 जुलाई को प्रबंधन के तानाशाही एवं मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा) की विशाल बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज सर्वोच्च उत्पादन के बावजूद प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के कारण उत्पादन करने वाले मज़दूरो का हाथ खाली हैं। अधिकारी गण उत्पादन का सारा श्रेय स्वयं लेकर पीआरपी का मजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों उप श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद के समक्ष गोष्ठी में ठेका मजदूरो के ग्रेच्युटी तथा स्किल्ड मजदूरो के ईएसआईसी पर भी चर्चा हुई। अगली बैठक आगामी 23 जुलाई को होगी।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रबंधन कान खोल कर सुन ले, जब तक मजदूरो को न्याय और हक नहीं मिल जाता, तबतक न तो हमारा आन्दोलन रूकेगा, न हीं अधिकारियो को चैन से बैठने देंगे। कहा कि न नाइट शिफ्ट एलाउंस, न ग्रेच्युटी, न ईएसआईसी, मिनिमम वेज भी भवन निर्माण का, उसमे भी छीना झपटी मतलब शोषण चरम पर है।
अंत में महामंत्री सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन जल्द अपनी नीति और नियत मे सुधार करे, नहीं तो हम किसी भी हद तक आंदोलन के लिये बाध्य होंगें। बैठक को सिंह के अलावे शशिभूषण, जुम्मन खान, हरेराम, नागेंद्र कुमार, अमित यादव, आनंद कुमार, सिराज अहमद, टुनटुन सिंह, चंद्रप्रकाश आदि ने संबोधित किया।
![]()













Leave a Reply