प्रहरी संवाददाता/बोकारो। झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित राजेन्द्र महतो स्मृति करम-जावा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
झारखंड की संस्कृति व परम्परा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के जननेता व संस्कृति प्रेमी राजेन्द्र महतो की परिकल्पना के अनुरूप वर्ष 1986 से मंच द्वारा प्रति वर्ष कई प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किया जाता रहा है।
झारखंडी परम्परा व त्योहारों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के क्रम में ही इस वर्ष भी राजेन्द्र महतो स्मृति करम-जावा महोत्सव का सफल आयोजन बोकारो जिला के हद में चास स्थित दिपांजली पैलेस प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से स्व. राजेन्द्र महतो के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, चास प्रखंड प्रमुख बेला देवी, जदयू नेता प्रदीप कुमार महतो, कांग्रेसी नेता मनोज कुमार, राजेश महतो, झामुमो नेता पार्वती चरण महतो, कृष्णा तिवारी, आर एम कॉलेज के प्राचार्य श्रवण कुमार, मो. फिरदौस, हाबूलाल गोराई, संतोष सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य शामिल हुए।

मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बिक्रम कुमार महतो तथा अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम अघ्यक्ष व मंच के केन्द्रीय अघ्यक्ष अखिलेश प्रसाद महतो ने इस अवसर पर कहा कि मंच वर्ष 1986 से क्षेत्र में सामाजिक व संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।
उन्होंने कहा कि दिवंगत राजेन्द्र महतो के सोच के अनुसार झारखंड के कई त्योहारों करम, टुसु, सोहराय, बरद खुंटा, नटुआ नाच, पुशालु, छऊ, झुमर ईत्यादि का आयोजन किया जाता रहा है।
मंच के केन्द्रीय महामंत्री राजदेव माहथा ने संगठन के स्थापना काल (2 जनवरी 1986) से अबतक किये गए झारखंडी आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में अपने क्षेत्र में बढ़ते सामाजिक व सांस्कृतिक कदम पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में नामित छोटानागपुर सांस्कृतिक मंच का नाम वर्ष 2016 में हुए पूषालू महोत्सव कार्यक्रम झारखंड राज्य बनने के बाद सर्वसम्मति से समाज को समर्पित किया गया। कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी क्षेत्र की चौबीस महिला ग्रुप ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया।
यहां निर्णायक मंडल में उपस्थित खिरोधर महतो, नागेश्वर महतो, मो. प्यारे हुसैन, लाल देव गोप, अमिर शेख, निलकंठ महतो, शांति भारत, ज्योति लाल महतो के निर्णयानुसार खोरठा सास्कृतिक संगम भतुआ को प्रथम पुरस्कार ₹ 2100 नगद, श्वेता ग्रुप चितामी को द्वितीय पुरस्कार ₹ 1500 नगद, के के ग्रुप सोनाबाद को तृतीय पुरस्कार ₹ 1100 नगद एवं अन्य सभी ग्रुप को प्रोत्साहन राशि रुपये 501 नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
करम महोत्सव आयोजन में करमचंद गोप, डी के त्रिवेदी, गोपाल साव, अखिलेश सिंह, अजित सिन्हा, जवाहर सिंह चौधरी, साधन मंडल, लाल मोहन शर्मा, हरिप्रसाद गोप, रघुनाथ टुडू, दुलाल हलधर, भागीरथ महतो, मनभूल सिंह, मंजु देवी, बिरंची चौधरी, नंदराज महतो, दिनेश नायक, मनोज नायक, राज कुमार माहथा, करमचंद राय सहित क्षेत्र के तमाम सांस्कृति प्रेमी, समाज सेवक, शिक्षाविद, स्कूली छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply