हिन्दी भाषा मनोभाव व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम-डॉ शिव नारायण सिंह
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 24 सितंबर को राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा का विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह ने कहा कि हमें राजभाषा के संवर्द्धन के प्रति सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। हिन्दी भाषा मनोभाव व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने मातृ भाषा हिन्दी को अपनी माँ तथा अंग्रेजी को सौतेली माँ कह बच्चों को हिन्दी के प्रति झुकाव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के वरीय हिन्दी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य ने कहा कि किसी भी देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब उसके रहिवासी अपनी मातृभाषा में चिंतन, मनन और लेखन करें। हिन्दी शिक्षक किशोर झा ने कहा कि मातृभाषा ही ज्ञान तथा अनुभव की अभिव्यक्ति का सबसे सहज और उत्तम माध्यम है। कहा कि इस प्राचीन ज्ञान से मार्गदर्शन पाने के लिए हिंदी का सहज ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।
समापन समारोह के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य तथा शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं प्राचार्य ने भाषा ज्ञान में बेहतर योगदान के लिए हिंदी शिक्षक को कलम देकर सम्मानित की।
![]()













Leave a Reply