Advertisement

स्वस्थ और सफल जीवन में योग का बड़ा योगदान है-राजन कुमार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसबीआई के आरएम व् स्टॉफ के साथ हीरो राजन का योग

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसे लेकर झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार के योग नगरी मुंगेर पुत्र हीरो राजन कुमार भी योग को अपने जीवन मे बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और अपनी सभी उपलब्धियों में योग के योगदान का वर्णन करते हैं।

इस वर्ष इस खास दिन में एसबीआई मुंगेर के रीजिनल ऑफिस सफियाबाद में रीजनल मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा एवं मुंगेर के अलग – अलग ब्रांच के स्टाफ के साथ हीरो राजन कुमार ने योगा सेशन किया, जो उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। कई बैंकर के साथ विश्व योग दिवस पर योगा करना अपने आप मे नई ऊर्जा का संचार करना और मन मस्तिष्क की शांति प्राप्त करना जैसा एहसास रहा।

आरएम संतोष कुमार सिन्हा ने प्रतिदिन की जिंदगी में योग की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि बैंकर अक्सर बहुत तनाव भरा जीवन गुजारते हैं। उन्हें कई प्रकार की बीमारियां भी हो जाती है। योग से अपना तनाव कम करके स्वस्थ रहा जा सकता है। कहा कि चार्ली चैपलिन 2 के रूप में राजन कुमार ने 5 हजार से ज्यादा लाइव शोज़ किए हैं। लगातार कई घन्टे तक शो परफॉर्म करना आसान नहीं होता। इसके लिए शरीर के साथ साथ मन मस्तिष्क का सेहतमंद रहना और फोकस जरूरी होता है।

हीरो राजन कुमार कहते हैं कि मुंगेर में स्थित बिहार स्कूल ऑफ योगा की वजह से यह सब सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि योग गुरु स्वामी निरंजनानंद सरस्वती महाराज ने मुझे सीसी 2 की उपाधि दी। मैं उन्हें नमन करता हूं। तब से मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार्ली चैप्लिन द्वितीय के लाइव शो के माध्यम से आम व् खास जन को हँसाता आ रहा हूं।

कहा कि अब तक 5 हजार से ज्यादा लाईव शो करके गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज करवाया है। मेरे स्वस्थ जीवन में योग का बड़ा योगदान है, जो आपको जीवन जीने की कला सिखाता है। कहा कि 11वाँ विश्व योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। भारत ने विश्व को योग से नवाजा है। आज की दौड़ती भागती जिंदगी में हम योग को अनदेखा नहीं कर सकते, इसलिए जितनी जल्दी हो आप जीवन में योग करना शुरू कर दें।

योग गुरु पदम् विभूषण स्वामी निरंजनानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में अपने आप को योग से जोड़ कर राजन कुमार फिल्मी दुनिया मे अपना परचम लहरा रहे है। गौरतलब है कि फ़िल्म, टीवी, थिएटर से लेकर राजन रेडियो से भी जुड़े रहे हैं। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर राजन के फैन्स और फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *