Advertisement

सोनपुर मंडल में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक ₹47,07,48, 708 रेल राजस्व प्राप्ति

मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से सोनपुर रेल मंडल को उल्लेखनीय सफलता

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में बीते 16 फरवरी को वाणिज्य विभाग द्वारा चलाए गए व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव में
कुल 2715 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे ₹18,03,225 /- की राजस्व वसूली की गई।

जानकारी के अनुसार सोनपुर के वरिष्ठ रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियां दर्ज की है। विशेष जांच अभियान के दौरान रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है। सोनपुर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है।

विदित हो कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 7,01,088 बेटिकट यात्रियों से कुल ₹47,07,48,708 का रेल राजस्व अर्जित किया गया है। यह कार्रवाई रेल यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, रेल मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *