विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। रेल यात्री कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल अधिकारी से मुलाकात कर मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ हीं बोकारो जिला के हद में स्थित गोमिया रेलवे स्टेशन के मुख्य पथ के जर्जर स्थिति से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ गोमिया मुख्य पथ से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क निर्माण को लेकर रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने पूर्व मध्य रेल मंडल धनबाद के वरीय मंडल अभियंता सोनू कुमार के साथ 28 नवंबर को मंडल कार्यालय धनबाद में विस्तृत वार्ता की। महमूद ने उक्त सड़क की दुर्दशा की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार अपने हिस्से के क्षेत्र में सड़क का निर्माण करती रहती है, किंतु पूर्व मध्य रेल अपने हिस्से के करीब 400 मीटर सड़क का निर्माण नहीं करती है।
महमूद ने कहा कि गोमिया रेलवे स्टेशन का टिकट बुकिंग काउंटर, रेलवे स्टेशन का कार्यालय और गोमिया रेल थाना को उक्त सड़क ही जोड़ता है। वार्ता के क्रम में वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद सीनियर डिविजनल इंजीनियर ने उपर्युक्त सड़क का निर्माण हेतु अविलंब निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ द्वारा मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। वार्ता में रेल यात्री कल्याण संघ के देवानंद प्रजापति, सुरजीत सिंह और मोहम्मद मोहिउद्दीन शामिल थे।
![]()













Leave a Reply