Advertisement

रेल महाप्रबंधक ने किया सोनपुर मंडल चिकित्सालय का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने 8 अप्रैल को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित मंडल चिकित्सालय
का गहन निरीक्षण किया। यह चिकित्सालय सोनपुर मंडल कार्यालय के सटे पश्चिम सड़क किनारे स्थित है और अपने चिकित्सीय सेवा एवं मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए मशहूर है।

प्राप्त जानकारी अनुसार महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सोनपुर मंडल चिकित्सालय के गहन निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं आदि का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

महाप्रबंधक ने मरीजों से मुलाकात कर चिकित्सा सेवा एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। बताया जाता है कि महाप्रबंधक के अस्पताल निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद सहित दर्जनों अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *