Advertisement

हाजीपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया गया रेल सुरक्षा जनजागरूकता अभियान

क्रॉसिंग पर नियमों का पालन करते हुए स्वयं व् दूसरे की सुरक्षा सुनिश्चित करें-अमित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 28 अगस्त को आम जनों से अपील करते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर निर्धारित नियमों का पालन करने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

सोनपुर रेल मंडल के हद में हाजीपुर स्थित नियंत्रण रेखा गेट क्रमांक-54 (विशेष/हाजीपुर) पर सुरक्षा संगठन द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी परिपेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक सरन ने उपरोक्त अपील की। कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड टीम के सहयोग से प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से आमजन को रेलवे क्रॉसिंग को सुरक्षित रूप से पार करने, नियमों का पालन करने तथा मानवीय त्रुटियों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सावधानी ही सुरक्षा है। उक्त नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया था। कहा गया कि रेल प्रशासन द्वारा आगे भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि रेल यात्रियों एवं आमजन को रेल सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *