विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया अंचल कार्यालय में रेल ओवर ब्रिज के विस्थापितों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शनकारियों ने विस्थापितों को भू-धारी प्रमाण पत्र देने की मांग की।
विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया के नेतृत्व में बोकारो जिला के हद में गोमिया अंचल के पलिहारी गुरूडीह पंचायत में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों ने गोमिया अंचल कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को शांतिपूर्ण जन प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ओवरब्रिज के सभी विस्थापितों ने गोमिया मोड़ से मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में अंचल कार्यालय तक भ्रमण किया।
अंचल कार्यालय में जन प्रदर्शन करते हुए रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों को मुआवजा प्राप्ति हेतु भु-धारी प्रमाण पत्र जारी किया जाए आदि के नारे लगा रहे थे। तत्पश्चात कार्यालय परिसर के समक्ष एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया के सचिव विनय महतो एवं संचालन विस्थापित नेता रामचंद्र प्रसाद ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय महतो ने कहा कि हम विस्थापित जिस जमीन को देश और राज्य के विकास के लिए सरकार को देते हैं, उसी जमीन के मुआवजा व उससे संबंधित अधिकार के लिए हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में उपस्थित विस्थापित संघर्ष समिति टीटीपीएस ललपनिया के सचिव श्याम सुंदर महतो ने कहा कि विस्थापितों को अपना अधिकार लेने के लिए संघर्ष करना ही पड़ेगा।
सचिव राकेश कुमार ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के तहत धारा 11, 19 एवं 21 में हम विस्थापितों का नाम दर्ज है। विस्थापितों को मुआवजा भुगतान हेतु नोटिस जिला भू-अर्जन कार्यालय से मिला है, किन्तु गोमिया अंचल कार्यालय से भूमि धरी प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से रेल ओवर ब्रिज के विस्थापित मुआवजा से वंचित हो रहे हैं। भू-धारी प्रमाण पत्र दिया जाए अन्यथा आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं। मौके पर सैकड़ो विस्थापित रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply