सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को उनकी विशेष सेवाओं और समर्पित कार्यों के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय सम्मान मेडल और सम्मान पत्र से सम्मानित हेतु आगामी 10 सितंबर को रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आमंत्रित की गई है, जहां उन्हें सम्मानित की जाएगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे से संतोष कुमार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले अकेले सदस्य है। उनका चयन उनके उल्लेखनीय कार्यों, नागरिक सुरक्षा, स्वयं सेवकों की दक्षता को उत्तम स्तर पर बनाए रखने, नियमित मॉक ड्रील और अभ्यास आयोजित करने तथा टीम भावना को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। उनके नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को न केवल तकनिकी दक्षता हासिल हुई, बल्कि उनमें एकता और सामूहिक प्रयास का महत्व विकसित हुआ है।
प्रशंसनीय कार्य और उपलब्धियां में सिविल डिफेन्स इंस्पेक्टर संतोष ने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के साथ-साथ दक्षिण पूर्व रेलवे के अन्य डिविजनों को भी प्रेरित किया है। वे नियमित रूप से मॉक ड्रिल और सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित करते रहते हैं, जिससे नागरिक सुरक्षा टीम के सदस्यों में आपसी सहयोग और कुशलता बढ़ती है। उनकी इस प्रतिबद्धता ने न केवल रेलवे मंडल बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें पहचान दिलाई है।
झारखंड सरकार के योजनाओं लोकसभा व् विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित कर मतदाताओं की प्रतिशत बढ़ाने तथा झारखंड सरकार के जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग के रुलर, अर्बन सामुदायिक केन्द्रो में जाकर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देकर सरकार के कार्यों को आसन बनाने का कार्य सहयोग भी करते रहे हैं।
संतोष कुमार को 62वाँ सिविल डिफेंस स्थापना वार्षिक समारोह के अवसर पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा नागरिक सुरक्षा में विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी विशेष सेवाओं के लिए राष्ट्रिय पदक और प्रशंसा पत्र दी जाएगी। यह सम्मान दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए गर्व का विषय है।
उनकी इस उपलब्धि पर गार्डन रीच स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों ने संतोष कुमार को साधुवाद दी है। उप महाप्रबंधक ( सामान्य) सह नागरिक सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से प्राप्त पदक के लिए शुभकामना दी है। संतोष को यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रमाण है, बल्कि यह उनके समर्पण और नागरिक सुरक्षा में दिए गए योगदान का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारियों को केवल चक्रधरपुर मंडल तक सीमित नहीं रखा, बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे के हर क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।
संतोष कुमार को मिला यह सम्मान रेलवे के अन्य कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि समर्पण और कड़ी मेहनत से किसी भी क्षेत्र में असाधारण सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी इस सफलता से नागरिक सुरक्षा के कार्य और उनके महत्ता को नई पहचान मिलेगी। यह सम्मान न केवल संतोष कुमार का बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे और उसके साथ काम करने वाले सभी सहयोगियों का भी है। संतोष अपने निष्ठापूर्ण कार्यों से दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डेन रीच कोलकाता के 69वाँ रेलवे सप्ताह 2024 में विशिष्ट रेल सेवा पुरुस्कार से भी सम्मानित किये गये है।
इसके अलावे गार्डेन रीच कोलकात्ता में पीसीएसओ अवार्ड -2022, सीनियर एसडीजीएम अवार्ड-2018 और चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम)अवार्ड से तीन बार (वर्ष 2002, 2005 व् 2007 में) सम्मानित किए जा चुके हैं। विभाग कार्यस्थल में सिनियर डीईई अवार्ड दो बार (वर्ष 2010 तथा 2017) सम्मानित किए गये है, जो उनके कार्य को गौरवान्वित करती है।
रेल दुघर्टना सुरक्षा संरक्षण कार्य कौशल के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा संतोष कुमार को चयनित कर महाराष्ट्र के नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय/एनडीआरएफ एकेडमी नागपुर से डिजास्टर मैनेजमेंट, सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर, वर्टिकल रोप रेस्क्यू, टीओटी (प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण) कोर्स शिक्षा प्राप्त की है। सेंट्रल बोर्ड फॉर वर्कर एजुकेशन (मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर भारत सरकार) द्वारा पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हवाई हमले होने पर नागरिक जागरुकता मॉक ड्रील स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप, सब्जी बाजार, रेलवे कारखाना इत्यादि जगहों पर जाकर कुल लगभग 18000 हजार जनसमूह को आपदा बचाव कार्य प्रशिक्षण दिया है। उनके उल्लेखनीय कार्यों में एक दक्षिण पूर्व रेलवे के लगभग दस हजार लोको पायलटों को आपदा राहत कार्य प्रशिक्षण इलैक्ट्रीक लोको पायलट ट्रेनिंग सेन्टर टाटानगर में प्रशिक्षणार्थीयों को मॉक ड्रील कर निरंतर प्रशिक्षित करना है।
![]()













Leave a Reply