Advertisement

पत्रकार रवि कुमार की याद में रहीमाबाद श्रद्धांजलि सभा

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में दिवंगत पत्रकार रवि कुमार के गृह गांव रहीमाबाद में स्थानीय रहिवासियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के अनुसार बीते एक मई को रहीमाबाद के स्थानीय महिला, पुरुष रहिवासियों ने बड़ी संख्या में जुटकर भाकपा माले नेता प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के शुरू में पत्रकार रवि (15 मई 1985-1 मई 2018) की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनों ने रवि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सह पत्रकार मित्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एक युवा समाजसेवा के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और अपना जलवा बिखेरने लगा। उन्होंने कहा कि रवि एक निर्भीक पत्रकार थे, जिनके जेहन में डर नाम का चीज नहीं था। रात हो या दिन जनसेवा में हमेशा लगे रहते थे। ऐसे युवा पत्रकार का मात्र 32 साल की उम्र में निधन होना ताजपुर के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने विस्तारपूर्वक पत्रकार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *