Advertisement

केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड मजदूरों के साथ धोखा-राघवन

हक मांगने से नहीं मिलता, बल्कि इसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है-रविंद्र

महिला कल्याण मंडप में कोल फील्ड मजदूर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिन्द मजदूर सभा से सम्बद्ध कोल फील्ड मजदूर यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का सम्मान समारोह का आयोजन 6 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में महिला कल्याण मंडप करगली मे की गई। अध्यक्षता कथारा एरिया अध्यक्ष पंकज कुमार जयसवाल और संचालन सीसीएल के संगठन सचिव सह ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव आर उनेश ने की।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि यूनियन के महामंत्री राघवन रघुनंदन ने कहा कि गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के शामिल होने से यूनियन और मजबूत होगा। उन्होंने केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड को मजदूरों के साथ धोखा बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि यूनियनों द्वारा पिछले 5 वर्षों से उक्त कानूनों का विरोध कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि नए कोड कंपनियों को कर्मचारियों को आसानी से हटाने की छूट देते हैं, जो मजदूरों के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जहां एक तरफ श्रमिक अधिकार कानून को कमजोर कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारत सरकार के उपक्रमों का निजीकरण करने पर तुली है। कहा कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठन से जोड़ने पर कार्य करे।

यूनियन के नव नियुक्त सहायक महासचिव रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कोल फिल्ड मजदूर यूनियन का लंबा इतिहास रहा है। यह यूनियन मजदूरों के हक अधिकार के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता, बल्कि इसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। सहायक महासचिव चन्द्रेश्वर सिंह ने कहा कि हमारी यूनियन मजदूरों के हित के लिए कार्य करती रही है।

हमें चाहिए कि यूनियन को और धारदार बनाते हुए मजदूरों की समस्याओं का हम कार्यकर्ता और नेता समाधान करें। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही।
सीसीएल के संगठन मंत्री सह ढ़ोरी एरिया सचिव आर. उनेश ने कहा कि यूनियन के बैनर तले मजदूरों की मांगों को लगातार उठाने का काम कर रहा हूं। मजदूरों को अधिकाधिक सुविधाएं देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में निश्चित तौर पर यूनियन से प्रभावित होकर काफी मजदूर और जुड़ेंगे।

मौके पर सेफ्टी बोर्ड सदस्य खुशी लाल महतो, उपाध्यक्ष जगरनाथ साहू, बीएंडके क्षेत्रीय अघ्यक्ष मघूसूदनभट्टाचार्य, एरिया सचिव आभाष चंद्र गांगुली, ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू भूखिया सहित शक्ति मंडल, एन के गुप्ता, चेतलाल महतो, सर्वांजीत पांडेय, शैलेंद्र कुमार, दिनेश पांडेय, अमित यादव, सुरेंद्र गिरि, सुधीर दूबे, तुलसी गोप, जयदेव यादव, अशोक कुमार, मनमोहन यादव, रविशंकर तिवारी, अभिताभ बंसल, गणेश राम, शैलेश घासी, संतोष कुमार, आदि।

अजय कुमार, राजेश नायक, अखिलेश तिवारी, शिव प्रकाश पांडेय, शान्ति कुमारी, लक्ष्मी देवी, गुदरी घासी, सेनापति, विनोद अग्रवाल, रघु रवानी, सुमित नायक, धनेस घासी, विश्वनाथ घासी, विनोद पासवान, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, बबलु रवानी, सत्य नारायण पासवान, बासुदेव महतो, गुडडु, मोहन दास, संतोष कुमार, हरिबाबू लंका, बबलू साव, सुनील साव, राजेश रवानी, कालीदास आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *