Advertisement

रफ्तार के सौदागर का जीवन और मृत्यु से संघर्ष

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के हद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 520 पर टोटों हवाई पट्टी के पास दो माल वाहक गाड़ियों में जोर दार टक्कर हो गया। उक्त घटना 30 अगस्त की अहले सुबह 3 से चार बजे घटित होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना में हाइवा क्रमांक-OD/09V/1382 के चालक को गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा कोइड़ा से लौह अयस्क लेकर बड़बिल की तरफ आ रहा था। रफ्तार अधिक होने कारण ट्रक चालक नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से लोड हाइवा सामने खड़े दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ज्ञात हो कि, अकुशल चालक और अधिक रफ्तार की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 520 दुर्घटना का केंद्र बिन्दु बन गया है। दूसरी ओर घायल हाइवा चालक का इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस घटना में शामिल वाहन का कागजात जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *