प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली ग्राम निवासी एवं बेरमो कोयलांचल के फुसरो स्थित चर्चित मेघदूत सिनेमा मालिक परिवार की अंतिम बुजुर्ग महिला राधिका देवी का बीते 22 अप्रैल की रात फुसरो स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 103 वर्ष की थी। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।
मृतका स्व कैलाश सिंह की चाची तथा भरत सिंह, निमाई सिंह चौहान,एवं संजय सिंह की मां थी। वे अपने पति स्वर्गीय रामेश्वर सिंह के साथ पांच दशक पूर्व अयोध्या धाम के विख्यात संत चंद्रकला शरण जी महराज की शिष्या भी रही हैं।
उनका अंतिम संस्कार 23 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में जैनामोड़-फुसरो मार्ग पर हिंदुस्तान पुल के निकट दामोदर नदी तट श्मशान घाट में किया गया। इस अवसर पर उनके परिवारिक सदस्य, रिश्तेदारों व सैकड़ों गणमान्य जन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply