एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश ने फुसरो बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कर इसके ऊपर सब्जी बाजार बनवाने सहित वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में पहल करने के लिए फुसरो नगर परिषद प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।
चेबर अध्यक्ष उनेश ने 25 जून को एक भेंट में कहा कि मैंने अपने युवा व्यवसायी संघ का अध्यक्ष पद के कार्यकाल में पिछले साल नप के तत्कालीन अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और गिरिडीह सांसद से जर्जर फुसरो बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण करने और इसके ऊपर सब्जी बाजार बनवाने की मांग की थी।
जहां अभी सब्जी दुकानें लग रही है। इसके लिए नप के निवर्तमान अध्यक्ष सिंह, उपाध्यक्ष नोनिया सहित वार्ड पार्षदों ने निरीक्षण कर इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने इस दिशा में पहल भी किया।
इसके लिए 3 करोड़ रुपए भी विभाग से मिला और टेंडर होने वाला था, लेकिन नप के तत्कालीन पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण टेंडर नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि नप का अभी तक चुनाव भी नहीं हुआ, जिसके कारण सरकार की योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी है।
पुनः एक बार कार्यपालक पदाधिकारी गोपेश कुंभकार की पहल पर बस स्टैंड, वेंडिंग जोन सहित अन्य जनहित की योजनाएं धरातल पर उतारने का प्रयास हो रहा है। इसके लिए वे नगर परिषद प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं देते है। कहा कि उक्त जनहित की योजनाएं जल्द धरातल पर उतरे और व्यवसायी सहित नप क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो।
![]()













Leave a Reply