Advertisement

अन्नपूर्णा के केंद्रीय मंत्री बनने पर आर उनेश ने बांटी मिठाइयां

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime minister narendar modi) मंत्री मंडल विस्तार में राज्य मंत्री के तौर पर शामिल कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी के मंत्री बनने पर व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उमेश ने क्षेत्र में मिठाइयां बांटी।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कभी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेहद करीबी मानी जाती थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के ठीक पहले राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़कर भाजपा में शामिल होने का उन्हें भारी पुरस्कार दिया गया। पहले तो उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद बीते 7 जुलाई को उन्हें मोदी मंत्री मंडल में शामिल कर लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री मंडल विस्तार में 43 नये मंत्रियों में जिन सात महिलाओं को स्थान मिला उनमें झारखंड में कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हैं। अन्नपूर्णा देवी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजद को छोड़ भाजपा में शामिल होकर सभी को चौंका दिया था।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से उनका कद भाजपा में लगातार बढ़ता रहा। चुनाव जीतने के बाद झारखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद भाजपा के केन्द्रीय संगठन में परिवर्तन के दौरान पहले उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा का सह प्रभारी भी बनाया गया।

अब उन्हें मंत्री मंडल में जगह दिया गया है। इसे लेकर बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी।  संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उमेश ने 8 जुलाई को अन्नपूर्णा देवी के मंत्री बनने पर बधाई दिया औऱ क्षेत्र में मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुसरो नगर परिषद के 2018 के चुनाव में वे अन्नपूर्णा देवी के पास राजद से टिकट के लिए गए थे। उस समय वे आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *