एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-गोमिया मुख्य मार्ग पर कथारा मोड़ के आयशा शॉपिंग कंपलेक्स के ऊपरी तल में 25 फरवरी को आर लाऊंच हेयर स्किन मेकअप सैलून का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विधिवत फीता काटकर आर लाऊंच के संचालक पवन ठाकुर के दादी बौधी देवी, माताजी गीता देवी तथा नवरानी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर आर लाऊंच के निदेशक राकेश यादव, मोहन यादव तथा संचालक पवन ठाकुर द्वारा केक काटा गया। मौके पर संचालक पवन ठाकुर तथा बिरजू ठाकुर ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधा से लैस आर लाऊंच सैलून में महिला व् पुरुष दोनों के लिए उत्तम सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यहां किफायती दर पर हेयर कटिंग, सेविंग, फेसियल, मेकअप, ब्लीच, मसाज आदि की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बेरमो कोयलांचल के कथारा जैसे मुख्य शहर में इस प्रकार की सुविधा युक्त सैलून नहीं है। उनका वर्षो से यह सपना था कि तमाम सुविधाओं से लैस एक सैलून यहां स्थापित की जाये, जो अब जाकर साकार हो सका है।
संचालक पवन ठाकुर ने बताया कि आर लाऊंच के बिहार- झारखंड आदि राज्यों में कुल 32 शाखा संचालित है। जिसमें झारखंड की राजधानी रांची सहित कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, गोड्डा, जमुई, पाकुड़, जयपुर, फुसरो, बोकारो, कथारा आदि शामिल है।
आर लाऊंच उद्घाटन के अवसर पर उपरोक्त के अलावा फुसरो के व्यवसायी पिंटू सिंह, सुरज मित्तल, सुशांत राइका, जरिडीह बाजार के गोपाल ठाकुर, छोटू ठाकुर, अमर कश्यप, विकास निषाद, आर लाऊंच के स्थानीय संचालक आशीष सोनी, राजकुमार ठाकुर, विकास यादव, लेखराज, मुकेश, नितेश, महिला कर्मी आरची, राधा, रेणु, रुबी, गुड़िया, स्वाति, रानी, तनु, सोनी, पुरुष कर्मी विनय, राणा, जगदेव, राहुल, प्रेम, पिंटू सहित ग्राहक बोकारो थर्मल रहिवासी विनोद कुमार शर्मा उर्फ मास्टर साहब, कथारा रहिवासी मो. इलियास, मो. खुर्शीद आदि उपस्थित थे।
46 total views, 46 views today