सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डीएवी टाटा पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में 8 मई को क्विज (कूट) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन टाटा स्टील नोवामुंडी के सफल सौ वर्षों के खनन पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। उक्त आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य माइन प्लानिंग पदाधिकारी नोवामुंडी ओएमक्यू अवनीश कुमार, सहायक प्रबंधक कॉर्पोरेट संचार-व्यवस्था उदय प्रकाश सिंह उपस्थित थे।
विद्यालय परिसर में आयोजित क्विज़ में मुख्य रूप से कक्षा 12वीं के सिद्धांत दास एवं बसमा कौसर ने सर्वाधिक सही उत्तर देकर अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं कक्षा 10वीं की अदिति सिंह एवं 11वीं की अंकिता कुमारी द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर विशिष्ट अतिथि उदय प्रकाश सिंह ने बताया कि माइन के सफल सौ वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया गया है। कहा कि नोवामुंडी पर आधारित कविताओं का वाचन भी रेडिओ चाईबासा एवं रेडिओ जमशेदपुर द्वारा किया जायेगा। इसमें टाटा डीएवी नोवामुंडी के बच्चे शिरकत करेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने कहा कि प्रकृति का दोहन ही सही मार्ग है न कि शोषण। अतः टाट स्टील की कार्य पद्धति सराहनीय है। ऐसा न होता तो सौ वर्ष पूरे न हो पाते। डीएवी सदैव टाटा स्टील के साथ खड़ा रहा है, आगे भी रहेगा। कार्यक्रम की समाप्ति शांति पाठ के साथ किया गया। मंच संचालन शिक्षक मानस रंजन मिश्र एवं सचिन चन्द्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अरबिंद ठाकुर ने किया।
41 total views, 41 views today