Advertisement

गुवा सेल अयस्क खान स्थायी मज़दूरों की बैठक में प्रबंधन की नीतियों पर उठे सवाल

सेल प्रबंधन गुवा के शिक्षित एवं योग्य बेरोजगारो की अनदेखी कर रही है-रामा पांडेय

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ कार्यालय में 3 नवंबर को बैठक की गयी। अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने की।

गुवा अयस्क खान में कार्यरत स्थायी मज़दूरों की अहम बैठक में सेल प्रबंधन की मज़दूर विरोधी नीतियों तथा मज़दूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यूनियन अध्यक्ष रामा पांडेय द्वारा यह आरोप लगाया गया कि सेल प्रबंधन द्वारा गुवा के स्थानीय शिक्षित एवं योग्य बेरोजगार युवाओं की अनदेखी की जा रही है। माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल जैसे तकनीकी क्षेत्रों में डिप्लोमा या आईटीआई धारक स्थानीय युवाओं की उपेक्षा कर बाहरी कामगारों की नियुक्ति की जा रही है। इससे स्थानीय कर्मियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

बैठक में उपस्थित मज़दूरों ने चिंता व्यक्त की कि गुवा क्षेत्र में चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जिससे न केवल आम जनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि बच्चों के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि संघ बहुत जल्द अपनी मांगों को लेकर सेल प्रबंधन गुवा से औपचारिक वार्ता करेगा। यदि प्रबंधन ने मज़दूरों की मांगों को अनसुना किया, तो मज़दूर गुवा अयस्क खान का उत्पादन बंद करने पर विवश होंगे, जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी गुवा सेल प्रबंधन की होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *