प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेकंड राउंड अर्थात क्वाटर फाइनल मैच 4 जनवरी से शुरू होंगे।
इसके पहले 4 जनवरी को खेले जानेवाले मैच में रॉयल स्ट्राइकर तेनुघाट क्लब का मुकाबला मिर्जापुर एकादश से होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में खेलेगी।
मालूम हो कि 25 दिसंबर से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहले राउंड में 16 टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें जितने वाली आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। उक्त जानकारी कमेटी के सदस्य सौरभ सिंह, दीपक यादव, राज आर्यन, शिवम कटरियार, शिवम कटरियार, मोंटी कटरियार, अमन सिंह सहित अन्य सदस्यों ने दी।
![]()













Leave a Reply