Advertisement

व्यावसायी मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति अध्यक्ष बने प्रेमनाथ गुप्ता

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के पत्रांक संख्या 22-2025/JMM/वेस्ट सिंघभूम प्राप्त अनुशंसा के आलोक में पश्चिमी सिंहभूम जिला में पार्टी के वर्ग संगठन के जिला समिति का गठन किया गया। जिसमें व्यवसायी मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ गुप्ता को बनाया गया

जानकारी के अनुसार पत्र में व्यवसायी मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति उपाध्यक्ष सारिक रजा, सचिव उदय जायसवाल, सह सचिव रंजीत मंडल तथा कोषाध्यक्ष वसीम खान को बनाया गया है। वहीं महिला मोर्चा जिला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन को बनाया है। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला वर्ग के संगठनों के नवगठित जिला समिति के पदाधिकारी को महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने निर्देश दिया है कि जिला के हद में आने वाले केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, जिला समिति के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए वर्ग संगठन के जिला समिति का पूर्ण गठन करना सुनिश्चित करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *