विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमिया प्रखंड (Gomian block) के सभी पंचायतों में संभावित मुखिया पद प्रत्याशी पंचायत चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
आगामी पंचायत चुनाव के संबंध में हुरूलुगं पंचायत से वैजन्ती देवी को मुखिया पद का प्रबल दावेदार निवर्तमान मुखिया पुरन महतो बता रहे हैं।
इस संबंध में निवर्तमान मुखिया पुरन महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल में 450 प्रधानमंत्री आवास, 300 शौचालय, वृद्धा विधवा पेंशन 500 सौ के करीब, 60 पुल पुलिया, 600 राशन कार्ड एवं अपने निजी मद से पंचायत में गरीब गुरबा लोगों को मदद करने का कार्य किया। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना काल में सरकार द्वारा मुहैया कराई गई राशन का वितरण निष्पक्ष रुप से किया।
महतो ने आगामी पंचायत चुनाव में अपनी पुत्रवधू वैजन्ती देवी के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पंचायत में अस्पताल, हर घर में नल जल की व्यवस्था एवं पंचायत के लोगों के लिए बैंक की व्यवस्था करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
![]()












Leave a Reply