Advertisement

छठ महापर्व पर फुसरो में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कद्दू वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। लोक आस्था का महान पर्व छठ के नहाय खाय के दिन 25 अक्टूबर को समाजसेवियों ने सेवा भावना दिखाया। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर छठ व्रतियों के परिजनों के बीच का कद्दू वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर व्यवसायियों, समाजसेवियों व सामाजिक संस्थाओं ने कद्दू, ईंट व आम की लकड़ी का वितरण किया। केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सामने आरजी डेवलपर्स समीप समाजसेवी मिंटू सिंह के सौजन्य से श्रद्धालुओं के बीच कद्दू का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की मां रानी सिंह के हाथों कद्दू का वितरण किया गया।

मौके पर यहां आरजी डेवलपर्स के नवल किशोर सिंह, आशुतोष दूबे, मुकेश सिंह, मिंटू सिंह, छोटे पंडित, मनोज साव, शंकर राम, राम कुमार, अभय सिंह, हीरो सिंह, विक्की पांडेय, शंकर कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद थे। वहीं बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी के समीप रूद्रा बैट्री के पास छठव्रतियों के बीच दो क्विंटल कद्दू का वितरण किया गया। यहां बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश कहा कि हमारे या किसी और के कद्दू से किसी व्रती का त्योहार पूरा नहीं होगा। मौके पर संतोष श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, रवि सिंह, गुरुपद प्रजापति, बसंत राज, अमित कुमार, अश्वनी देव, अमन कुमार, राहुल कुमार आदि ने कद्दू वितरण में सहयोग दिया।

इस क्रम में करगली गेट के गांधी चौक के समीप हनुमान मंदिर रिवर साइड की ओर से फुसरो नप की पूर्व पार्षद रश्मि सिंह, चिकू सिंह, रवि सिंह, ललिता देवी, ललन रवानी, पिंटू सिंह, भोलू खान, आनंद कुमार, गोलू कुमार, अनिल कुमार, अंकित कुमार आदि द्वारा कद्दू का वितरण किया गया। इसी प्रकार फ्रेंडस क्लब एवं प्रयास एक कोशिश संस्था फुसरो की ओर से फुसरो के बाटा गली के समीप श्रद्धालुओं के बीच कद्दू का वितरण किया गया। मौके पर भरत कुमार वर्मा, अरविंद वर्मा, रूपेश वर्मा, बिनोद रजक, संदीप पाल, मुरारी मालाकार, सुरेश वर्मा, राजेश कर्मकार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *