Advertisement

जन प्रतिनिधियों को सही रूप से मिले सम्मान-नियोति कुमारी

प्रखंड प्रमुख ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्र लिखकर चुनाव में जीते सभी जनप्रतिनिधि को उचित सम्मान देने की मांग की है।

सीएम को प्रेषित पत्र में प्रखंड प्रमुख ने कहा है कि पंचायत स्तर पर वार्ड सदस्य अथवा पंचायत समिति सदस्य को भी सम्मान के रूप में अधिकार मिलना चाहिए। तब जाकर अबुआ आवास योजना में सही रूप से भ्रष्टाचार मुक्त हो पायेगा।

प्रखंड प्रमुख नियोति ने कहा कि सरकार की सोंच सराहनीय है, लेकिन अधिकारी द्वारा उस सोंच को कुचलने का प्रयास किया जाता है। सभी अबुआ आवास योजना में जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर होना चाहिए, तब जाकर लाभुकों को इसका लाभ सही रूप से मिल पायेगा।

प्रमुख ने कहा कि अब अबुआ आवास को लेकर दलाल वर्ग हावी है। वार्ड और पंचायत समिति सदस्य को हस्ताक्षर करने का मौका मिलेगा तब स्वत: दलाली प्रथा बंद हो जाएगा। साथ हीं जो योग्य व्यक्ति होगा, उसका लाभ सही ढंग से मिल पायेगा।

सेविका द्वारा स्कूली बच्चों को खिलाई गयी फाइलेरिया की दवा

एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई खुर्द में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया। स्कूल के बच्चों को आंगनबाड़ी सेविका द्वारा फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। साथ ही स्कूल के शिक्षकों को भी दवा की खुराक दी गयी। फाइलेरिया मुक्त भारत के तहत घर घर जाकर सेविका तथा सहायिका द्वारा अपने सामने रहिवासियों को दवा खिलाई गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *